समृद्धि न्यूज। लालू प्रसाद यादव की बेटियां रागिनी यादव, चंदा यादव और राज लक्ष्मी यादव अपने परिवारों के साथ रविवार देर रात आरजेडी नेता मीसा भारती के आवास पर पहुंचीं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद लालू यादव के कुनबे में बेटी रोहिणी आचार्य के पोस्ट के साथ शुरू हुई कलह रविवार को और बढ़ गई। रोहिणी के घर छोडऩे के एक दिन बाद उनकी तीन और बहनें रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी बच्चों के साथ लालू का पटना स्थित घर छोडक़र दिल्ली पहुंच गईं।
#WATCH | Delhi | Lalu Prasad Yadav's daughters Ragini Yadav, Chanda Yadav, and Raj Lakshmi Yadav, along with their families, reached RJD leader Misa Bharti's residence late last night pic.twitter.com/nIzOjeRq4X
— ANI (@ANI) November 17, 2025
रोहिणी ने आरोप लगाया कि मुझे गालियां दी गईं। कहा गया कि मैं गंदी हूं, मैंने पिता को गंदी किडनी लगवा दी। कहा गया, मैंने करोड़ों रुपये लिए, टिकट लिया, तब गंदी किडनी लगवाई। रोहिणी ने तेजस्वी और उनके करीबी सहयोगियों संजय यादव और रमीज पर मायका छुड़वा देने का आरोप भी लगाया। वहीं रोहिणी ने लिखा कि बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, ससुराल देखें, अपने बारे में सोचें। मुझसे बड़ा गुनाह हो गया, मैंने अपना परिवार, तीनों बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न ससुराल से अनुमति ली। वहीं भाजपा ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया, जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकडक़र चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए, ये लोग अगर सत्ता में आ जाते, तो बहन-बेटियों के साथ कैसा सलूक करते।
