ऑपरेशन सिंदूर 88 घंटे का ट्रेलर: सेना प्रमुख

समृद्धि न्यूज। आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ८८ घंटे का ट्रेलर था। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को 88 घंटे का ट्रेलर बताया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा अगर पाकिस्तान मौका देगा, तो हम उसे सिखाएंगे कि पड़ोसी देश से कैसे जिम्मेदारी से व्यवहार किया जाता है। आर्मी चीफ ने दो टूक कहा कि जब कोई देश राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो यह भारत के लिए चिंता का विषय बन जाता है।

भारत प्रगति की बात करता है। अगर कोई हमारे रास्ते में बाधा डालता है, तो हमें उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। कहा कि जब हम न्यू नॉर्मल की बात करते हैं, तो दो टूक कहते हैं कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। हम बस इतना कह रहे कि एक शांतिपूर्ण प्रक्रिया अपनाएं, जिसमें हम सहयोग करेंगे। तब तक, हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों को एक जैसा ही मानेंगे। जो लोग आतंकवादियों को बढ़ावा देते हैं, हम उन्हें भी जवाब देंगे।

आज भारत इतना सक्षम है कि वह किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग से डरता नहीं है। जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की क्षमता का सिर्फ एक झलक था। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर 88 घंटे में खत्म हुआ, यह तो बस एक ट्रेलर था। अगर पाकिस्तान मौका देगा, तो हम उसे सिखाएंगे कि पड़ोसी देश से कैसे जिम्मेदारी से व्यवहार किया जाता है।

हम हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज युद्ध सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि कई डोमेन्स,जमीन, हवा, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष में एक साथ लड़े जाते हैं। थल सेना प्रमुख ने कहा कितनी देर युद्ध चलेगा, यह कोई नहीं कह सकता? इसलिए हमें लंबी अवधि तक चलने वाली सप्लाई सुनिश्चित रखनी होती है। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे पास लंबे समय तक चलने वाली सप्लाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *