असंगठित क्षेत्र के 64 नव प्रवर्तकों ने लगाए स्टॉल, 8 प्रोजेक्ट चयनित, प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत

अदलहाट (मिर्जापुर)। क्षेत्र के विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियांकला अदलहाट में सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब के आयोजन में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवतकों की जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी एवं नवप्रवर्तन पर वैज्ञानिक व्याख्यान आयोजित किया गया। नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का उद्घाटन सिद्धार्थ मिश्रा (खंड विकास अधिकारी नारायनपुर एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने दीप प्रज्ववलित कर किया। नवप्रवर्तन का मूल्यांकन डॉ० जेपी राय, डॉ० अमितोष कुमार, डॉ० यस के० गोयल, डॉ० तुलसीरामन पी० एवं इं० बिंदु सार कुशवाहा ने किया। प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने सभी का स्वागत किया। सुशील कुमार पाण्डेय ने समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर ने कार्यक्रम के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम मे विशेषज्ञ वैज्ञानिको ने नव प्रवर्तन पर व्याख्ययन दिये। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मिश्रा खंड विकास अधिकारी ने अपने उदबोधन मे कहा कि विज्ञान पढ़ने के साथ बच्चों मे वैज्ञानिक सोच विकसित करना जरूरी है। इसमे जिला विज्ञान क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम मे 26 जुगाडू वैज्ञानिक एवं 38बाल वैज्ञानिको ने अपने आइडिया के मॉडल प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम मे 325 लोगो ने नव प्रवर्तन को देखा। इस कार्यक्रम मे असंगठित क्षेत्र के जुगाडू वैज्ञानिक में प्रथम स्थान जय प्रकाश बिंद इलेक्ट्रिक डोर मेट, द्वितीय नागेंद्र विश्वकर्मा ट्रेनप्लेंटिंग एवं वायरिंग मशीन, तृतीय आर्यन प्रसाद फ्रूट पीकर, चतुर्थ स्थान लक्षण धारी की बाइक, 5 वां स्थान सुभाष सिंह का सौर भट्टी, 6 वां स्थान शिवांशु राज आनंद रो स्प्येर, 7 वां स्थान नीलम देवी का मजदूर मित्र, 8 वें स्थान पर सौर वाटर फायर चयनित किया गया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 8000 रुपये, द्वितीय को 5000 रुपये, तृतीय पुरस्कार स्वरूप् 3000 एवं पांच को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2000 हजार रुपये खाते मे भेजी जाएगी। जय प्रकाश बिंद का इलेक्ट्रिक डोर मेट पेटेंट के लिए चयनित किया गया। विद्यार्थी वर्ग मे प्रीतम कुमार मुली धोने की मशीन, निष्ठा सिंह निश टूल,राम बाबू का इंटेंट रोप मेकर, हिमांशु शर्मा का उपले बनाने की मशीन, सौरभ विश्वकर्मा का मॉडल चयनित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम मे शिव राम शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, आलोक सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, निशा सिंह, संजीव दुबे, आर वी सिंह, अल्पना श्रीवास्तव, अंशु राय ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *