हलिया (मिर्ज़ापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा शीतला धाम में 23 दिसम्बर की रात्रि से शुरू हो रहे पंद्रह दिवसीय मेला की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने सोमवार को गड़बड़ा धाम पहुंचकर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व मंदिर ट्रस्ट के ज्ञान चंद्र शुक्ला व सुभाष चंद्र शुक्ला के साथ बैठक कर मेला के तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिया है। बैठक में संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने मेला क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था के लिए एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव को निर्देशित किया मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था पेयजल व्यवस्था, महिलाओ को वस्त्र बदलने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजनीश गुप्ता को निर्देश दिया है। सेवटी नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त रपटा के मरम्मत के लिए जिला पंचायत को निर्देश दिया है। मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार को मेडिकल टीम को मेला क्षेत्र में शिविर लगाने का निर्देश दिया है। मेला पार्किंग के लिए स्थान चयनित करने के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव को निर्देश दिया है। गड़बड़ा मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ज्ञान चंद्र शुक्ला व सुभाष चंद्र शुक्ला द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम महेंद्र सिंह के समक्ष कई बिंदु रखा जिसमें मुख्य रूप से मंदिर में कुछ दिनों पहले 13 नवंबर को दान पेटीका का ताला तोड़कर जबरदस्ती पैसो को लूट लिया गया जो मंदिर के धूमिल करता है। इस दौरान तहसीलदार लालगंज दीक्षा पाण्डेय, बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार, एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, प्रभारी थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, एसआई महेंद्र प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक चौबे, शैलेन्द्र गुप्ता, चंद्रेश पाण्डेय, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
गड़बड़ा मेला की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभाग के साथ बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश
