मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भारतीय सेना में चयनित छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने युवाओं का बढ़ाया हौसला, कहा-सेना में जाना मातृभूमि की सेवा का सर्वोच्च अवसर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस.डी. सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में ए प्लस फिजिकल एकेडमी नवाबगंज के डायरेक्टर हसीन खान के नेतृत्व में भारतीय सेना में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी 193 विधानसभा अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने चयनित अभ्यर्थी ग्राम बलीपुर निवासी नितिन कुमार, नवादा निवासी अरुण यादव, विश्व प्रताप सिंह, नवाबगंज निवासी अभिषेक, हुसैनपुर निवासी अंकित राजपूत, नवाबगंज निवासी ललित कुमार, सिरौली खेड़ा निवासी रिषभ, नवाबगंज निवासी नवीन कुमार, उमरपुर निवासी पुष्कर राजपूत, धुरीहार निवासी शिवराज, गढिय़ा निवासी अंशुल यादव, सिरौली निवासी गोपाल पाल, नगला मना निवासी सचिन यादव, कलौली निवासी आस्था पाल, उमरपुर निवासी धर्मेन्द्र को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में चयनित होकर इन युवाओं ने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्र सेवा का अवसर प्राप्त करना सौभाग्य की बात है और यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।
भारतीय सेना का हिस्सा बनना केवल एक रोजगार पाना नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र रक्षा और मातृभूमि की सेवा करने का सबसे बड़ा और पवित्र अवसर है। इन युवाओं ने अपने अनुशासन, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। आज पूरा महाविद्यालय इनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। डॉ0 जितेन्द्र ने अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे इन सफल विद्यार्थियों को अपना आदर्श मानें और अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर प्रयास से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। डॉ0 यादव ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं गौरवशाली भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके समर्पण, परिश्रम और उपलब्धि की सराहना की। वहीं डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने ए प्लस फिजिकल अकैडमी के संचालक हसीन खान को सम्मानित किया। सम्मान समारोह का वातावरण उत्साह, गौरव और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। सम्मान समारोह के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। सेना में जाने वाले युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई गणमान्य शिक्षक, प्रशासनिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *