समृद्धि न्यूज। अनमोल बिश्नोई गैंग में बाहर का सारा कामकाज देखता था, अनमोल का नाम बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आ चुका है, अमेरिका ने उसे निर्वासित कर दिया है, जिसके बाद उसे भारत लाया जा रहा है, इंटरपोल ने हाल ही में अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भारत लाया जा रहा है। अमेरिका से उसे भारत लाया जा रहा है। अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का भाई है। अनमोल बिश्वोई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी है। अमेरिका ने मंगलवार को अनमोल बिश्नोई को निष्कासित कर दिया है। इसके बाद अब अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अनमोल बिश्नोई को जल्द ही भारतीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। संगठित अपराध और उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में इस घटनाक्रम को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस महाराष्ट्र की अदालत ने अनमोल के खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद अनमोल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। जब अमेरिका से अनमोल के बारे में जीशान ने जानकारी मांगी, तो अमेरिकी फेडरल एजेंसी ने इस संबंध में कहा कि उसे निर्वासित कर दिया गया है, यह कार्रवाई सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त मेहनत का नतीजा है। अब उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत लाया जा रहा है। भारत में उसे कहां रखा जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, अनमोल बिश्नोई का भारत वापस आना, इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
अमेरिका से लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई, मूसेवाला व बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में है मोस्ट वांटेड
