महिला का संदिग्ध अवस्था में फांसी पर झूलता मिला शव

 मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या करने का आरोप
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर शव झूलता मिला। घटना के बाद से मायके वाले घर से फरार हो गये। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मायके वालों ने पुलिस के समक्ष हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेजा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के गॉव महमूदपुर पटटी सपाह निवासी किशनपाल पुत्र ईश्वर दयाल ने अपनी बेटी नीरज उम्र 24 वर्ष की शादी अमित कुमार पुत्र सर्वेश निवासी जसरथपुर जनपद एटा के साथ दिनांक 16 फरवरी 2023 को की थी। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही ससुरालीजन पति अमित कुमार, सास ससुर व देवर और ननद द्वारा लगातार दहेज में एक सोने की चेन, एक अंगूठी व अल्टो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मानसिक व शरीरिक रूप से प्रताडि़त करते थे। गुरुवार को हमें सूचना मिली की हमारी बेटी नीरज की मौत हो गई। मेरे द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि अमित के सहयोग से अमित की मां, भाई, बहनों ने एकराय होकर मेरी बेटी नीरज का गला व नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को फाँसी के फन्दे पर लटका दिया। मेरे द्वारा बेटी की ससुराल पहुँचकर देखा, तो मायके वाले घर से फरार थे। मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल घर पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *