जुमे की नमाज व आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस ने नगर में किया फ्लैगमार्च

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जुम्मे की नमाज तथा त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज में थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने जुम्मे की नमाज तथा आगामी त्यौहारों को लेकर कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। वहीं कस्बा नवाबगंज की मस्जिद में पहुंचकर नमाजियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने आम जनमानस को बताया की उन्हें अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था चाहिए। अराजकता करने वाले व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। आम जनमानस को पूरी तरह सुरक्षा देने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से सदैव तत्पर रहेगा। वहीं फ्लैगमार्च कस्बा नवाबगंज होते हुए नयागनीपुर, पुराना गनीपुर, बरतल होते हुए तिराहे पर आकर थाा प्रांगण में समाप्त हुआ। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा हेमंत कुमार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *