फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में सशक्तिकरण जागरण हेतु सप्त शक्ति संगम का आयोजन मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसारिका साध्वी सुलभा भारती ने किया। अध्यक्षता एनएकेपी इंटर कालेज की प्रधानाचार्या इंदू मिश्रा ने की। साथ ही मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्चन किया। विद्या भारती अपने समस्त विद्यालयों में नारी में सप्त शक्ति विकास को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। विभिन्न महान नारियों को स्वरुपों को उपस्थित बहनों ने अपने वाक्य बोलकर स्मृतियों को जीवंत किया। विद्यालय की छात्राओं ने चारों युगो की युग संस्कृति का वर्णन अपने मनुहारी नृत्य से प्रस्तुत किया। विद्यालय की अभिभाविका सरिता द्विवेदी ने भावविभोर करने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। माताओं के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम स्थान शालिनी शाक्य को मिला। उन्हें प्रमाण पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपनी स्वयं की इच्छा शक्ति एवं कठिन परिश्रम से व्यवसायिक साम्राज्य खड़ा करने वाली मंजू मिश्रा के द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह में विवाह कराने वाली प्रत्येक लडक़ी को लहंगा ज्वैलरी नि:शुल्क दिये जाते है। इस सेवा कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। साध्वी सुलभा भारती ने कहा कि नारी समाज को अपनी अन्र्तनिहित शक्तियों को जाग्रत करना होगा, तभी यह समाज एवं राष्ट्र जग शिरमौर बनेगा। प्रधानाचार्य इंदू मिश्रा ने कहा कि स्त्री शक्ति और प्रेम की प्रतिमूर्ति है। करुणा उनका नैसर्गिक गुण है। विद्यालयों की बहनों ने मनुहारि नृत्य व समूहगान प्रस्तुत किया। संचालन आचार्य प्रियंका सक्सेना ने किया। अंशिका शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंजरी चौहान, रश्मि सिंह, सोनम दुबे, पूनम शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्त शक्ति संगम हुआ आयोजन
