बिना प्रपत्र माल ढोते हुये 2 स्लीपर बसें सीज

 2 ओवरलोड ट्रक भी सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में शनिवार को अमित त्यागी सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ के साथ स्लीपर बसों में माल ढोने की शिकायत पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना प्रपत्र माल ढोते हुये संचालित पाये जाने पर 2 बसें मण्डी में सीज की गईं तथा इन पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। राज्य कर विभाग द्वारा माल की जाँच कर करारोपण अलग से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 4 ट्रकों में ओवर हाईट माल लदा होने के आरोप में चालान किया गया तथा 2 ओवरलोड ट्रक भी सीज किये गये। परिवहन विभाग द्वारा की कार्यवाही में 10 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1.10 लाख का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *