फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लेखपाल संघ के आवाह्न पर जिला फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों सदर, कायमगंज व अमृतपुर के तहसीलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ समस्त लेखपाल साथियों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश व्यापी आंदोलन में सरकार का ध्यान लेखपालों पर हो रहे अन्याय की ओर खींचा। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित रुप रेखा के अनुरुप ध्यान आकर्षण के क्रम में १५ नवम्बर को तहसील समाधान दिवस पर सभी तहसीलों में प्रात: १० बजे से २ बजे तक कार्य से विरत होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है। बाद में सभी कार्य सुचारु रुप से जारी रहे। ८ दिसम्बर को प्रदेश की सभी तहसीलों द्वारा जिला कार्यकारिणी की ओर से मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन मंत्री व विधायकों को दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, जिला मंत्री कृष्णकांत, अतुल प्रताप सिंह, अनुज चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर हो रहे अन्याय के खिलाफ किया प्रदर्शन
