अदलहाट मिर्जापुर: थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर अदलहाट बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने शनिवार की रात्रि बाइक में अज्ञात टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां गंभीर अवस्था में दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी सहेजनी गाँव निवासी रमेश पटेल पुत्र केशनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष व लालू पुत्र स्व० राम दुलार सहेजनी गांव निवासी अपने बाइक से अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा स्थित एक लान में शादी समारोह में शामिल होकर रात्रि लगभग नौ बजे वापस लौट रहे थे कि जैसे ही अदलहाट बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया।जिससे दोनो व्यक्ति घायल हो गये पुलिस ढारा जिसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
बाइक में अज्ञात टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
