मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 681 युगल जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

हरदोई, समृद्धि न्यूज। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के सीएसएन महा विद्यालय परिसर निकट लखनऊ चुंगी हरदोई में सम्पन्न हुआ।जिसमें 654 हिन्दू जोड़े एवं 27 मुस्लिम जोड़े कुल 681 जोड़ो ने अपने रीति रिवाज के साथ वैवाहिक गठबंधन में बधें। इस वैवाहिक जोड़ों को शासन द्वारा अनुमन्य उपहार सामग्री कुल 26 प्रकार की प्रदान की गयी है। वैवाहिक जोड़ों को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन,श्यामू त्रिवेदी प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख टोडरपुर,जिला पंचायत सदस्यगण एवं मुख्य विकास अधिकारी,जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं जिला समाज कलयाण अधिकारी सहित विभागो के अधिकारीगण तथा गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ।यूके5 जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *