सैफई में आर्यन यादव का तिलक सम्पन्न, अखिलेश यादव सहित पूरा परिवार रहा मौजूद

सैफई , समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव का तिलक समारोह रविवार को सादगीपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक रखा गया था, जिसमें समाजवादी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
दोपहर करीब एक बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक की रस्में पूरी की गईं। गांव से आए लोगों को शगुन के तौर पर लड्डू का पैकट भेंट किया गया। आयोजन स्थल पर सीमित लेकिन सुव्यवस्थित इंतज़ाम किए गए थे।समारोह में अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद आदित्य यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, अंशुल यादव, सरिला यादव और ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव सहित सभी प्रमुख पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।आर्यन यादव स्वर्गीय राजपाल यादव के छोटे पुत्र हैं। उनकी मां प्रेमलता यादव इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि बड़े भाई अंशुल यादव वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
आर्यन का विवाह लद्दाख की सेरिंग से तय हुआ है, जो दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। सेरिंग के पिता लद्दाख के प्रतिष्ठित कारोबारी और ठेकेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *