जस्टिस सूर्यकांत आज लेंगे 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर शपथ

समृद्धि न्यूज। जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत को भारत के चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलाएंगी। सूर्यकांत, जो आज भारत के 53वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर शपथ लेंगे। जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर, 2025 से 9 फरवरी, 2027 तक लगभग 15 महीने देश की सर्वोच्च अदालत का नेतृत्व करेंगे। यमूर्ति सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले के छोटे-से गांव पेटवाड़ (नारनौंद) में मदनगोपाल शास्त्री और शशि देवी के घर हुआ। पिता संस्कृत के शिक्षक थे, जबकि माता एक साधारण गृहिणी। वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके तीन भाई ऋषिकांत सेवानिवृत्त शिक्षक, शिवकांत डॉक्टर और देवकांत सेवानिवृत्त आईटीआई प्रशिक्षक, और एक बहन कमला देवी हैं। जस्टिस सूर्यकांत हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा विधानसभा में पारित विधेयकों से संबंधित राज्यपाल और राष्ट्रपति के अधिकारों पर की गई संदर्भ याचिका का हिस्सा रहे हैं। राजद्रोह कानून को निलंबित रखने वाली पीठ का हिस्सा रहे जस्टिस सूर्यकांत ने निर्देश दिया था कि इस पर कोई नई एद्बक्तआइआर दर्ज नहीं की जाए जब तक कि सरकार इसकी समीक्षा न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *