हरदोई, समृद्धि न्यूज। सृजन चेतना की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील साहित्यिक संस्था कादंबरी जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा एक भव्य आयोजन कर राष्ट्रीय स्तर के 127 साहित्यकारों को अंग वस्त्र,मान पत्र,स्फटिक शिवलिंग, रुद्राक्ष,मोती माला एवं नगद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया यह सम्मान संस्था द्वारा चयनित कृतियां/लेखकों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।वर्ष 2025 के आयोजन में हरदोई जनपद के प्रतिष्ठित साहित्यकार पंकज त्रिपाठी को कादंबरी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है। संस्था द्वारा श्री पंकज त्रिपाठी को यह सम्मान उनकी करती जाह्नवी काव्य कलश के चयनित होने पर प्रदान किया गया। पंकज त्रिपाठी के इस सम्मान से निश्चित ही जनपद हरदोई का गौरव देश भर में बढ़ा है तथा श्री त्रिपाठी नए रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम करेंगे।
