69वीं प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर की मेधावी छात्रा रिया वर्मा ने अपने शानदार खेल कौशल के दम पर 17 वर्षीय आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश विद्यालय शतरंज टीम में जगह बनाई। अब वह त्रिपुरा के अगरतला में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिले का नाम एक बार फिर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में रोशन हुआ है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर की कक्षा 11 की छात्रा रिया वर्मा का चयन 17 वर्षीय आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश विद्यालय शतरंज टीम में होने से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर। यह चयन अलीगढ़ में आयोजित 69वीं प्रदेश की शतरंज प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। प्राचार्य डॉ0 भीमराव अंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या से मिली अधिकारी सूचना के अनुसार 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक अगरतला त्रिपुरा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम 23 नवंबर को अयोध्या से त्रिपुरा के लिए रवाना हो गई है। जिला क्रीड़ा सचिव ने बताया कि रिया ने प्रदेश स्तर पर अद्भुत प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विश्वास जताया है कि रिया राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी रिया की उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेई एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष उदय पाल सिंह, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह व जिला क्रीड़ा समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने भी रिया को शुभकामनाएं देते उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिया करेगी राष्ट्रीय शतरंज मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व
