बैंडबाजा कर्मचारी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पतौंजा निवासी 26 वर्षीय शकील अहमद पुत्र मतीन अहमद ने जिला अस्पताल लोहिया में दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दी थी।
बैंडबाजा मालिक मोहम्मद फिरोज शाह ने सोमवार को बताया कि 22 नवंबर 2025 को वे नगला हरिदास गांव में कुलदीप पाल की बहन की शादी में बैंडबाजा लेकर गए थे। शकील अहमद उनके बैंडबाजा में काम करता था। उसी रात करीब 11 बजे गांव के शाकिब पुत्र शकील और अन्य लोगों ने शकील अहमद के साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शकील को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उसकी हालत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल लोहिया ले जाया गया। 23 नवंबर 2025 की शाम को इलाज के दौरान शकील अहमद की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहानगंज थाना थानाध्यक्ष राजेश राय ने सोमवार को बताया कि आरोपी शाकिब पुत्र शकील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *