फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीडि़त जयपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मानिकपुर थाना मऊदरवाजा ने कहा कि उसकी कृषि भूमि गाटा संख्या-118 रकवा 0.6160 हे0 स्थित ग्राम मानिकपुर थाना मऊदरवाजा तहसील सदर पर गांव के दबंग व झगड़ालू किस्म के व्यक्ति रामनिवास पुत्र रूपलाल, आदित्य व सादित्य व अंकित पुत्रगण रामनिवास ने एक राय होकर दिनांक 22.11.2025 को समय करीब 12:30 बजे चार ट्रैक्टरो में ईट भरकर पीडि़त की कृषि भूमि पर फैला दी। पीडि़त ने जब विरोध किया, तो उपरोक्त लोगो ंने एक राय होकर पीडि़त को मां बहिन की भद्दी-भद्दी गालियां दी और सादित्य ने अपनी गोट से तमन्चा निकालते हुए कहा कि साले यहां से भाग जा नही तो तुझे गोली मार देगें और हम किसी भी स्टे को नहीं मानते हैं। मैंने थाना पुलिस को खरीद लिया है मेरा कोई कुछ नहीं कर पायेगा। फइढञथ ने तुरन्त 112 नम्बर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर आयी किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी और कहा थाने जाओ अपनी शिकायत करो। पीडि़त थाना हाजा पर अपनी शिकायत करने गया किन्तु थाना पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पीडि़त को अंदेशा है कि उक्त दबंग व झगड़ालू किस्म के लोग किसी भी दिन पीडि़त की जमीन पर निर्माण कार्य करा सकते हैं। उक्त घटना सी0सी0टी0बी0 कैमरे में रिकार्ड है।
स्थगनादेश के बावजूद भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे दबंग
