फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अअ0सं0 12/2025 धारा 318(4), 111(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 02 एंड्रायड मोबाइल व 1800/- रुपये की नकदी बरामद हुई।
साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अश्वनी उर्फ सनी कुशवाहा पत्र्ुा उमेश कुशवाहा निवासी राजेपुर थाना राजेपुर व कुश राठौर उर्फ माना पुत्र विजय सिंह निवासी महशेपुर थाना राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग अपने मोबाइल से जस्ट डायल एप पर फर्जी आईडी बनाकर उस आईडी पर प्राप्त होने वाले लोगों की ट्रांसपोर्ट पैकर्स मूवर्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग की इन्क्वायरी कर उनसे संपर्क कर व्हाटसएप चैट के जरिए परचून व घरेलू सामान को सस्ते दानों पर बेचने का प्रलोभन देकर इच्छुक लोगों से एडवांस के नाम पर धोखाधड़ी करने के बाद उनका नंबर ब्लाक कर देते हैं।
पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा, दो एंड्रायड मोबाइल व नकदी बरामद
