डीएम ने पांचाल घाट से ढाईघाट तक तटबंध बनाये जाने हेतु ली बैठक

तटबंध की लम्बाई 10 किमी0 और बढ़ाने की कही बात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में पांचालघाट से ढाईघाट तक तटबन्ध बनाये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई। गंगा नदी पर पांचालघाट से ढाईघाट तकं तटबन्ध बनाये जाने हेतु जनप्रतिनिधियों/विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में तटबन्ध बनाने के लिए 29 प्रभावित ग्रामों में कितने ग्राम मढैय़ा इत्यादि बसे है और कितनी आबादी है, इनकी जानकारी करने हेतु डीएम ने निर्देश दिये। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तटबन्ध की लम्बाई 10 किमी0 और बढ़ाकर तटबन्ध बनाने हेतु कहा गया। विधायक कायमगंज प्रतिनिधि ने तटबन्ध के कासगंज जनपद एवं बदायूँ जनपद तक बनाने हेतु सुझाव दिया गया। तटबन्ध बनाने हेतु एण्ड टू एण्ड सर्वे कराकर फिजिविलटी करायी जायें। तटबन्ध की फिजिविलटी और सर्वे कराने के बाद उसका सर्वे कराया जायें। जिससे तटबन्ध बनाने का औचित्य स्पष्ट हो सके और तटबन्ध का लाभ आम जनमानस को मिले। तटबन्ध बनने के उपरान्त उससे होने वाले नुकसान का भी आंकलन हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *