शनिवार एवं रविवार को बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाइजर के कार्यो का निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे अधिकारी-डीएम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रचलित है। दिनांक 04 नवम्बर 2025 से दिनांक 04 दिसम्बर 2025 तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक नमावलियों के विशेष प्रगाढ़़ पुनरीक्षण का कार्य बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र वितरित कर उनको संग्रह करने तथा बी0एल0ओ0 एप के माध्यम से अपलोड करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उक्त कार्य हेतु दिनांक 29.11.2025 शनिवार एवं दिनांक 30.11.2025 रविवार अवकाश के दिन जनपद के समस्त विद्यालय/कॉलेज जिसमें मतदेय स्थापित है, खुले रहेंगे। दिनांक 29.11.2025 शनिवार एवं दिनांक 30.11.2025 रविवार को बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथ एरिया में उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी नगर निकायों में वार्ड वार मोहल्ला वार विशेष हेल्प डेस्क कैम्प आयोजित किये जायेगें। जिसमें बी0एल0ओ0 के साथ निकाय के कर्मचारी सभासद व चेयरमैन व ब्लाक स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अधोहस्ताक्षरी द्वारा जिन अधिकारियों की ड्युटी लगाई है वे अपने अपने आवंटित क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणना प्रपत्रों का अधिक से अधिक संग्रह कराते हुए डिजिटाइज्ड कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा भ्रमण हेतु नियुक्त किये गये जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेशित किया जाता है कि बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाइजर के कार्यो का निरन्तर पर्यवेक्षण करेगें एवं उन्हें आवंटित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए बी0एल0ओ0ए सुपरवाइजर की उपस्थिति सुनिश्चित करायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *