अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा, BLO की मौत पर भडक़े

समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव बीएलओ की मौतों पर खासे गुस्से में दिखाई दिए।उन्होंने कहा कि सरकार को मृतक बीएलओ के परिवारों की मदद करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि फतेहपुर में मृतक के परिवार ने बताया कि बीएलओ के तेजी के साथ काम करने का दबाव बनाया जा रहा था, इसी दबाव में बीएलओ ने आत्महत्या कर ली। सरकार और चुनाव आयोग ऐसा करके एक तरह से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। अखिलेश यादव ने इस दौरान पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए हैं। उप0 चुनाव में आयोग के काम हमने खुद करीब देखा है। चुनाव आयोग से आराम से बूथे लूटने दिया था, बीजेपी जो चाहती थी वो चुनाव आयोग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *