फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिलारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष प्रगाण पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने बाले बीएलओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में 192 कायमगंज विधानसभा के 17 बीएलओ, 193 अमृतपुर के 05 बीएलओ, 194 फर्रुखाबाद के 06 बीएलओ व 195 भोजपुर विधानसभा के 17 बीएलओ को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया। डीएम ने कार्य पूर्ण करने बाले सभी बीएलओ की प्रसंशा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आपने राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समय से पूर्ण किया है आप अपने सभी साथियों को भी अच्छा कार्य करने के लिये प्रेरित करे। इस अवसर पर अपर जिलाधिलारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर व संबंधित मौजूद रहे।
कार्य पूर्ण करने वाले 45 बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
