सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय व तोषित प्रीत सिंह ने अन्ना पशुओं को पहनाई रेडियम बेल्ट

दुर्घटना रोकथाम में कारगर साबित होगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पशुओं की सुरक्षा को लेकर फतेहगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता व समाजसेवी तोषित प्रीत सिंह आदि के सहयोग से अन्ना गोवंशों व कुत्तों को रेडियम बेल्ट पहनाई, जिससे वाहन चालकों को समय रहने सावधानी बरतने में मदद मिलती है।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि कोहरे के समय दृश्यता कम हो जाती है। इससे सडक़ पर अक्सर पशु नहीं दिखाई देते। यह दुर्घटना का कारण बनते हैं। इस कारण उनकी गर्दन में रेडियम पट्टी पहनाई जा रही है। भाजपा नेता तोषित प्रीत सिंह ने बताया कि ये बेल्ट व्यस्त मार्गों पर दुर्घटना रोकथाम में कारगर साबित होगी। रात्रि या कम रोशनी वाली परिस्थितियों में इन बेल्ट्स की चमक पशुओं को दूर से ही दिखाई देती है, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने में मदद मिलती है। इन बेल्ट्स का उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं को रोकना एवं हमारे पशुओं की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, विशेषकर व्यस्त सडक़ों पर। इस दौरान टीएसआई सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *