यातायात माह का हुआ भव्य समापन

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन एवं प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा यातायात माह का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। यातायात कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), क्षेत्राधिकारी यातायात व सिटी मजिस्ट्रेट को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
विवेकानन्द इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह ने नवबर माह में यातायात विभाग द्वारा किये गए चालान, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को राहत दिलाने, सड़क सुरक्षा जागरूकता के विभिन्न पहलुओं का आंकड़ा प्रस्तुत किया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) प्रेमचन्द्र द्वारा स्वयं रचित यातायात जागरूकता पर गीत गाकर आम जनमानस को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताये गये व यातायात नियमों को पालन करने की अपील गयी । मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बड़ों से ज्यादा युवाओं को जागरूक होने की ज़रूरत है और बिना प्रशिक्षित हुए लाइसेंस का आवेदन न करने का संदेश दिया। जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं द्वारा हो रही मृत्यु पर खेद व्यक्त किया तथा अपने उद्बबोधन में कहा कि जागरुकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। यातायात माह में सर्वाधिक चालान करने वाले उ0नि0 संतोष कुमार सिंह प्रथम, द्वितीय एच0सी0पी0 कमरूद्दीन व तृतीय उ0नि0 अनिल कुमार व उ0नि0 तिलक सिंह (सड़क दुर्घटना सेल) मु0आ0 रामप्रकाश, मु0आ0 महेश प्रसाद पाण्डे, मु0आ0 भूपनारायण, म0मु0आ0 अर्चना दुबे , ई-चालान से आ0 मुकेश राजपूत, आ0 रजत वर्मा को सम्मानित किया गया ।
यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने सभी को आभार जताते हुए समापन की घोषणा की । यातायात माह नवंबर 2025 के दौरान जनपद में कुल 7219 चालान किये गये जिसका कुल शमन शुल्क 10816000 रु0 हुआ। इस माह बगैर हेल्मेट दो पहिया वाहन चालाने पर कुल 4841 चालान किये गये तथा सीट बेल्ट लगाये बिना चार पहिया वाहन चलाने पर 184 चालान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *