कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सोमवार को परिषदीय दिव्यांग बच्चों के लिए तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एसएनएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत हुई। जिसमें कायमगंज, शमसाबाद और नवाबगंज विकास क्षेत्रों के बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रामगोपाल और सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने किया। अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सनोज और सानवी ने प्रथम स्थान प्रा किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आयुष और पलक अव्वल रहे। कुर्सी दौड़ में सनोज, पलक और आयुष ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर विजयी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन खंड शिक्षाधिकारी ओम प्रकाश पाल ने किया। इस अवसर पर एआरपी सुबोध कुमार अनिहोत्री, राजकुमार भास्कर, प्रबल प्रताप, अवधेश गुप्ता, अतुल कुमार, अवधेश कुशवाह, अश्वनी कुमार, उदय यादव, अवधेश शाक्य, रतन, विक्रांत सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगितायें सम्पन्न
