अनुपस्थित मतदाताओं की ढूंढकर बनाये सूची: डीएम

 सफाई नायक शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर फार्म भरने के लिए करें प्रेरित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिलारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाण पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा फर्रुखाबाद के बी0एल0ओ0 व सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी बी0एल0ओ0 अपने क्षेत्र में जो मतदाता ढूढने पर नहीं मिल रहे है, उनकी सूची बनाकर अनुपस्थिति में दर्ज करें। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि सफाई नायक शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर सभी को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करे, अनुपस्थिति व शिफ्टिड वोटर को सभासद व प्रधान से सत्यापित करा ले, डिजिटिलाइजेशन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। बैठक में अपर जिलाधिलारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी व संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *