एंबूलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भुडिय़ाभेड़ा में हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में जितेंद्र सिंह उर्फ नन्हें लल्ला पुत्र अनुज प्रताप सिंह (जीतू) उम्र लगभग 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जीतू की शादी को अभी लगभग 6-7 महीने ही हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। हादसे में उनके दोस्त शोभित शुक्ला उम्र लगभग 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ उनका इलाज जारी है
थाना राजेपुर के ग्राम भुडिय़ा भेड़ा निवासी 24 वर्षीय अनुज प्रताप सिंह उर्फ जीत पुत्र जितेंद्र सिंह अपने साथी 21 वर्षी शोभित पुत्र सुनील शुक्ला के साथ बाइक से राजेपुर जा रहे थे। इस दौरान थाना राजपुर क्षेत्र के बदायूं मार्ग पर स्थित नासा नाला के निकट एक एम्बुलेंस ने बाइक सवार दोनों युवकों के टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को एक निजी वाहन से पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेजा। जहां ईएमओ डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी नें अनुज प्रताप को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल शोभित को उपचार के लिए भर्ती किया गया। मृतक का अभी एक साल पूर्व रानी सिंह से विवाह हुआ था। दुर्घटना की खबर से मृतक की पत्नी रानी सिंह, माँ प्रभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अनुज प्रताप दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई अभय व बहन स्वीटी है। मृतक के पिता जितेंद्र सिंह तहसील अमृतपुर में अधिवक्ता के पास लिपिक का कार्य करते हैं। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *