हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय विकास खंड में धान क्रय केन्द्र सिकटा महुगढ़ में तीन दिन से किसानों की धान बोरा न होने व तौल की गयी धान संबद्ध मीलों द्वारा नहीं ले जाने से खरीद बाधित है। किसानों की धान तैयार हो गयी है ऐसी स्थिति में गेहूँ कि बुआई भी किसानों को करने के लिये पैसे की आवश्यकता है गेहूँ का बीज, खाद, ट्रैक्टर की जुताई मजदूरी आदि के लिये पैसे की आवश्यकता है।जिसके लिये किसान क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे है जहाँ केंद्र प्रभारी द्वारा बोरे का अभाव धान उठान न होने का रोना सुन बैरन वापस जाना पड रहा है। ऐसे में किसान मजबूर हो कर 18 सौ रूपये कुंतल ब्यापारियो को धान बिक्री कर रहे है वही किसानों से आनलाइन किये गए कागजात लेकर खाते में पैसा देने को कहते हुए क्रय केन्द्र पर बेच कर मोटी रकम लेने का खेल हो रहा है किसानों ने जिलाधिकारी पवन कुमार गगवार से खरीद में आ रही बाधा दूर कराने की मांग की है। सिकटा महुगढ केन्द्र प्रभारी ने बताया कि चार मील संबद्ध है जब उनके द्वारा खरीद की गई धान का केंद्र से उठान किया जाएगा और बोर उपलब्ध होगा तभी धान की खरीद होगी। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों के धान खरीद में किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी संबद्ध मील को उठान करने व बोरा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गयी है यदि खरीद बाधित है तो जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
बोरा न होने से साधन सहकारी समिति सिकटा महुगगढ धान क्रय केन्द्र पर तीन दिन से नहीं हो रही खरीद
