कमियां मिलने पर दवा विक्रेताओं को दी चेतावनी
नारकोटिक्स व कोडीनयुक्त दवाओं को डाक्टर के पर्चे पर ही बेचा जाये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। औषधि निरीक्षक डॉ0 परमेश द्विवेदी नेकायमगंजड क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर संदिग्ध दवाओं के सैंपल भरे। जिन्हें जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला बनारस भेजा जायेगा। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ0 परमेश द्विवेदी ने बताया कि कायमगंज क्षेत्र के प्रेम मेडिकल स्टोर, सौरभ मेडिकल स्टोर एवं रस्तोगी मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संदिग्ध दवाओं के सैंपल भरे गये, जिन्हें जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला बनाररस भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों पर मानक पूरे न मिलने पर चेतावनी दी गयी तथा कोडीन युक्त औषधि एवं नारकोटिक्स दवाओं के रखरखाव एवं उनकी एवं उनकी बिक्री के संबंध में निर्देेेश दिये गये। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया कि वह कोडीन एवं नारकोटिक्स दवाओं बिना डाक्टर के पे्रस्क्रिप्शन के न बेचें तथा ऐसी दवाओं की बिक्री एवं खरीददारी का पूरा रिकार्ड रखें। निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि उनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण का कार्य निरन्तर चलता रहेगा तथा अवैध दवाओं के व्यापार के खिलाफ कार्यवाही कर शिकंजा कसा जायेगा।
ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापे मारकर दवाओं के भरे सैंपल
