अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। गन्ने से भरे ओवरलोडेड ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनो गंभीर रुप से घायल हो गये तथा बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयीं।
अमृतपुर तहसील मुख्यालय के ठीक सामने शुक्रवार को लगभग सुबह 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। गन्ने से भरे एक ओवरलोडेड ट्रक ने तेज रफ्तार में दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक युवक ट्रक के आगे वाले हिस्से में ही फंस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद फंसे युवक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना अमृतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना के करीब तीस मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। ऐसे में अमृतपुर थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य ने तत्काल अपनी पुलिस जीप में घायल युवकों को लोहिया अस्पताल पहुँचाया। घायल दोनों युवक शमशाबाद थाना क्षेत्र के पहल्दापुर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गन्ने से लोड ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, गंभीर
