पुलिस ने दो बाइकों सहित चार लुटेरों को दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने लूट की घटनाओं का पर्दाफाश कर दो बाइकों सहित चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की टीम ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम झौनी नगला निवासी रोहित शाक्य पुत्र रामसेवक, विशाल शाक्य पुत्र अशोक, ग्राम सरैया न्यामतपुर निवासी सुधांशु चौहान उर्फ एसके चौहान पुत्र स्वर्गीय बृजेश सिंह एवं ग्राम बाबरपुर निवासी शहबाज उर्फ ऋषभ पठान पुत्र अंसार उर्फ अच्छे को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने गिरोह बना लिया है। जिन्होंने 1 दिसंबर की रात कायमगंज बाईपास एक मोटरसाइकिल व कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बाइक लूटी है। उन्होंने बताया कि सीओ सिटी के निर्देशन में मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने चारों लुटेरों को गिरफ्तार किया और उनकी निशादेही पर दोनों बाइकंे एवं लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल का इंजन खुला था बाइक की नेम प्लेट गायब थी। उन्होंने पुलिस द्वारा लूट गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभियुक्तों से पूंछताछ और पूछताछ में और भी रिकवरी हो सकती है। वार्ता के दौरान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय एवं थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। अभियुक्तों को पकडऩे वाली टीम में जसमई चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह यादव, दीवान मनोज कुमार, सरताज, अनुज तिवारी एवं सिपाही अनुज व ललित कुमार शामिल रहे। मालूम हो कि थाना मऊदरवाजा के ग्राम कि खगऊ निवासी मदनलाल पुत्र किशन लाल की मोटरसाइकिल लूटी गई थी। मदन लाल ले ने लुटेरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि मैं जसमई दरवाजा पर देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। 1 दिसंबर को रात करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सी.टी.डॉन नंबर यू.पी.७४डी२६०१ से घर जा रहा था। जब मैं फर्रुखाबाद बाईपास पर आल इज वेल ढाबे के करीब 100 मीटर आगे पहुँचा, तो सडक़ के किनारे दो अज्ञात व्यक्ति देखें। जिनके मुँह पर मफलर बंधा था डण्डा लेकर खड़े थे। एक सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल, जिसका नम्बर मुझे याद नहीं है पर एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। उसके मुंह पर भी मफलर था। उक्त तीनों लोगों ने मुझको रोका और मेरी मोटर साइकिल लूटकर भाग गये। मैंने ११२ नंबर पर फोन किया। जिस पर पुलिस मौके पर आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *