कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कायमगंज के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधन दिवस में राजस्व विभाग, बिजली विभाग, पूर्तिए विभाग, पुलिस विभाग, नागरीय विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, नलकूप से सम्बन्धित कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें उपास्थित अधिकारियों द्वारा 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तरण के निर्देश सम्बन्धितों को दिए गये। उन्होंने कहा कि शिकायत रजिस्टर पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अंकित किया जाये और शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर निस्तारण की स्थिति की जाँच करें। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायत के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी कायमगंज उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी डा0 लव कुमार मिश्रा, कायमगंज चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य, कायमगंज खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाशपाल, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन द्विवेदी, कम्पिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी सहित शमसाबाद, मेरापुर, नवाबगंज थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
