शाहाबाद हरदोई , समृद्धि न्यूज। रविवार को कस्बा शाहाबाद में बेझा चौराहा पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत जय श्रीराम सोलर के कार्यालय का जनपद हरदोई के प्रधान संघ जिला अध्यक्ष रानू सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष रानू सिंह चौहान ने कहा कि प्रधान मंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से लोगों को आर्थिक रूप से काफी मदद मिलेगी। अनावश्यक बिजली बिल,अघोषित विद्युत आपूर्ति से निजात मिलेगी।उन्होंने बताया यहां से उक्त योजना पर शत प्रतिशत ऋण की भी सुविधा उपलब्ध है।इस मौके पर जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा शाहजहांपुर पवन प्रताप सिंह,एनसीसी लिमिटेड प्रोजेक्ट मैनेजर गौतम कुमार दास,सुमित सिंह,भरत मौर्य,सूरज यादव,राहुल कुमार बिंद,दिनकर कुमार,शिवम् मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह,राघव वंशल,वैभव त्रिवेदी सहित पूरी एनसीसी टीम मौजूद रही।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त योजना का प्रधान संघ जिला अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
