विवाहिता की हालत बिगड़ी, लोहिया अस्पताल में मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विवाहिता की हालत बिगड़ गयी। उसे परिजन सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव लहरा निवासी अंगूरी देवी उम्र 26 वर्षीय पत्नी रविदास कुमार की शनिवार की रात्रि में हालत बिगडऩे पर परिजन कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान अंगूरी देवी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मृतका के मयके से पिता जयवीर निवासी सेजना तालुक शाहजहाँनपुर अपने परिवार के साथ पहुॅचे। जहाँ उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंगूरी देवी का विवाह 20 फरवरी को किया था। उसके बाद बेटी के ससुरालीजनों ने सोने की अंगूठी की माँग को लेकर उसे प्रताडि़त कर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे एसएसआई सुरजीत यादव ने कांस्टेबिल रोहित के साथ लोहिया अस्पताल पहुँचकर मृतका के शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *