4 ओवरहाईट व 2 ओवरलोड ट्रक भी सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा अमित त्यागी सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ के साथ माल वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना राज्य कर प्रपत्र माल ढोते हुये 01 ट्रक संचालित पाया गया। जिसमें लोहे का स्कै्रप लगा हुआ था। ट्रक को सातनपुर मण्डी में सीज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 4 ट्रकों में ओवर हाईट माल लदा होने के आरोप में सीज किया गया तथा 2 ओवरलोड ट्रक भी सीज किये गये। परिवहन विभाग द्वारा की कार्यवाही में 15 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये रू0 1.82 लाख का जुर्माना तथा 68 हजार रुपये का टैक्स लगाया गया।
बिना जीएसटी प्रपत्र माल ढोते ट्रकों की चेकिंग में 01 ट्रक सीज
