मतदान का अधिकार संवैधानिक लोकतंत्र चुनने का एक मात्र साधन: बब्बू

रोजगार और महंगाई पर भाजपा सरकार फेल

शाहाबाद,हरदोई। कस्बे के मोहल्ला खेड़ा बलाई कोट स्थित पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के आवास पर मंगलवार की सुबह 11 बजे एसआईआर के तहत होने वाले सर्वेक्षण के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बब्बू ने कहा मतदान का अधिकार ही देशवासियों के लिए संवैधानिक लोकतंत्र चुनने का एक मात्र साधन है।प्रदेश सरकार रोजगार और मंहगाई के मामले में पूरी तरह विफल रही है।देश भर का अन्नदाता खाद और बीज के लिए भटक रहा है।लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।उन्होंने मतदाताओं के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए सभी बनाए गए पार्टी के सभी बीएलए को मेहनत से जुटने का आवाहन किया।उन्होंने प्रदेश वासियों से भी उन्होंने सजग रहते हुए अपने फार्म भरवाने और ऑनलाइन के बाद उसे इंटरनेट पर जांच लेने का संदेश दिया।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एस आईआर से जुड़ी पूरी प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए पार्टी की रीढ़ हैं।सभी बीएलए जिस सजगता से अपने बूथ पर एस आईआर फॉर्म भरवा कर निगाह रखे है।सभी वर्ग के मतदाताओं ने इस बार अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की ठान लिए है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वोट कटवा बनकर बिहार की तरह करना चाह रही थी।लेकिन सपा के बीएलए सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे।समीक्षा बैठक का संचालन सपा नेता चांद मियां ने किया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सेवा,कई सभासद,सपा के बूथ अध्यक्ष और बीएलए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *