फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत क्रिकेट मैच में मंगलवार को उद्घाटन भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह राठौर व जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने क्रिकेट मैच के आयोजक व सचिव मोहन लाल अग्रवाल के साथ खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया। अभिषेक बाजपेयी, अमित सक्सेना, पुष्कर मिश्रा आदि लोग भी मौजूद रहे। पहला मैच संगम इलेविन और नाइट रायडर्स फतेहगढ़ के बीच खेला गया। संगम इलेविन ने बैटिंग को चुना और निर्धारित ओवर में 180 रन बनाये। जबाव में उतरी टीम 145 रन पर ही आलाउट हो गयी। संगम इलेविन क्लब अगले राउंड में पहुंच गया। दूसरा मैच फर्रुखाबाद रायल क्लब और यंग स्टार के मध्य खेला गया। रायल क्लब फर्रुखाबाद ने निर्धारित ओवर में 120 रन बनाये। जबाव में उतरी यंग टीम 60 रन पर ही ढेर हो गयी। रायल क्लब फर्रुखाबाद 60 रनों से जीती। अंपायर रफीकुल अंसारी, प्रमोद शुक्ला रहे। स्कोरिंग सुहानी राठौर ने की। व्यवस्था आयोजक सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने देखी।
सांसद खेल स्पर्धा के तहत संगम इलेविन व रायल क्लब फर्रुखाबाद ने जीते मैच
