मेडिकल कालेज में ट्रांजिशनल एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रथम प्रोफेशनल बीएएमएस छात्रों के लिए आयोजित आयुप्र्रवेशिका (संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम) एवं संस्कार कार्यक्रम के 13वें दिन की शुरुआत एलटी-1 में छात्र-छात्राओं के धन्वन्तरि पूजन एवं विचार वाचन के साथ हुई।
प्रथम सत्र वैज्ञानिक लेखन एवं प्लेजरिज़्म विषय पर डॉ0 आशा ने प्रस्तुत किया। डॉ0 अरिमर्दन ने वदतु संस्कृतम् शीर्षक से संस्कृत वार्तालाप अभ्यास करवाया। महाविद्यालय के सह समन्वयक डॉ0 अरुण कुमार पांडेय ने सह पाठ्यक्रमिक गतिविधियों, इनडोर आउटडोर खेल सुविधाओं एवं मेंटर हाउस गठन पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ0 कविता नेगी ने अष्टांग योग का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया। दोपहर सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर अतिथि वक्ता सूरज दुबे (जिला सलाहकार, एनटीसीपी) के विशेष व्याख्यान से हुई। डॉ0 ज्ञानेंद्र गुप्ता ने स्वास्थ्य, सत्य, सेवा: आयुर्वेद छात्र की स्वयं, समाज एवं विश्व के प्रति प्रतिबद्धता पर व्याख्यान दिया। आगामी दिवस के आउटरीच कार्यक्रम पर चर्चा डॉ0 अरुण पांडेय ने की। डॉ0 कविता नेगी ने माइंडफुलनेस सत्र के साथ यूजी कार्यक्रम का समापन किया। पीजी सत्र की शुरुआत डॉ0 धनराज पटेल ने सिमुलेशन लैब के परिचय से हुई। मेडिकल केयर अवेलिंग पॉलिसी विषय पर अतिथि वक्ता अतुल गुप्ता ने जानकारी दी। सम्मेलन कक्ष में 2025 बैच के पीजी स्कॉलर्स द्वारा क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन हुआ। जिसका मार्गदर्शन डॉ0 सुमन एवं डॉ0 जितेन्दर गौर ने किया। पोस्ट-लंच सत्र में वैज्ञानिक लेखन एवं प्लेजरिज़्म विषय पर डॉ0 शिव ओम दीक्षित ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। दिवस का समापन सम्मेलन कक्ष में डॉ0 समर्पिता भट्टाचार्य ने आयुष वीज़ा के लिए स्वास्थ्य बीमा विषय पर अतिथि व्याख्यान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *