12 दिसम्बर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में 12 दिसम्बर को आयोजित होने बाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने निर्देशित किया कि सामूहिक विवाह की समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर ले, लगाये जाने बाले पंडाल की अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा व लोक निर्माण विभाग से एनओसी प्राप्त कर ले, विवाह स्थल पर अग्निशमन विभाग को फायर टेंडर लगाने, नगर पालिका को साफ सफाई की व्यवस्था करने, पानी के टैंकर लगाने व मोबाइल शौचालय लगाने के लिये निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विवाह स्थल पर मेडिकल कैम्प लगाने व एम्बुलेंस लगाने के लिये निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग को पंडाल की वायरिंग चेक करने व पी0डब्ल्यू0डी0 को मंच की स्ट्रैंथ चेक करने के निर्देश दिये गये। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, समाज कल्याण अधिकारी को फोटोग्राफी व ड्रोन की व्यवस्था करने, नाश्ते, खाने व समान वितरण के लिये पर्याप्त काउंटर लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी व संवंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *