फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद व नवाबगंज क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटना से ग्रामीण काफी परेशान थे। जिसकी शिकायतें की जा रही थी। एसओजी टीम व मोहम्मदाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नहरिया के पास आरोपियों की घेराबंदी की। अपने को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गयी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे तुरन्त अपनी हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा। इस दौरान उसके अन्य साथी अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। कुछ दिनों नवाबगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनायें हो रही थी।
पुलिस की गोली लगने से आरोपी सनी घायल
क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने बताया: एसओजी मोहम्मदाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नहरिया के पास ट्रांसफार्मरों के तेल चोरी करने वाले चोरों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चोरों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जबावी कार्यवाही में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। जिसका नाम सनी सिंह पुत्र सुखनिदान निवासी बांसमई थाना नवाबगंज है। आरोपी के तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़े गये आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है और गैंगेस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है। आरोपी के पास से एक ३१५ बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। मौके पर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने का काफी सामान व कई पीपा तेल बरामद हुआ है। वहीं एक कार ईको भी बरामद हुई। घायल को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस की टीमें लगायी गई है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत ट्रांसफार्मरों के तेल चोरी करने वाले चोरों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ व 01 अभियुक्त के घायल होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद द्वारा दी गयी बाइट
