मंडी प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित, आवारा पशुओं का आतंक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंडी प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। नवीन मंडी स्थल सातनपुर फर्रुखाबाद में आढ़तियों, किसानों के द्वारा हमेशा मूलभूत सुविधाओं की मांग की जाती है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। मंडी में खराब लाइटें, पीने हेतु पानी, जगह जगह गंदगी का अंबार सफाई व्यवस्था ध्वस्त, और छुट्टा आवारा पशुओं पर नियंत्रण जो किसानों की उपज आलू अनाज सब्जी को खाकर भारी नुकसान पहुंचाया करते हैं, आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद उनकी मिलीभगत से सब चलता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *