संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गई। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी अस्सी वर्षीय राजबहादुर यादव अपने भाई लालाराम के पुत्र भूरे के साथ कई वर्षों से रह रहे थे। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे रामराजबहादुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात मृतक के भाई रामस्नेही के पुत्र गजेन्द्र ने चाचा के पुत्र भूरे पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को सूचना देकर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों व स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। स्वजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे। काफी समय से वह भतीजे भूरे के पास रह रहे थे। उन्होंने अपने हिस्से की खेती भी भूरे के नाम कर दी। वह लंबे समय से बीमार रह रहे थे। दोपहर में तबियत बिगडऩे पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि उनके भतीजे ने अपने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाकर मामले की सूचना दी। हालांकि उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। प्रथम दृष्टया उनकी मौत बीमारी से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *