कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों में पढऩे वाले 122 दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित करने थे, लेकिन बाकी बच्चों की अनुपस्थित रहने पर 86 बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। इस समारोह में बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, टीएलएम किट, रोलैटर और ब्रेल किट जैसे विभिन्न उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित किया गया था। एलिम्को कानपुर ने इसके आयोजन में सहयोग प्रदान किया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इसकी अध्यक्षता की। विधायक और जिलाधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एलिम्को के प्रतिनिधि, छात्र और उनके परिजन भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा दिव्यांग बच्चों के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। यह किसी से कम नहीं है। दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर द्वारा पढ़ाने का कार्य किया जाता है।
