वांछित/ईनामिया अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 400/2025 धारा 103(1) बीएनएस व 30 आम्र्स एक्ट में वाछिंत/ईनामिया अभियुक्त विकास यादव पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम उमराय नगला थाना कमालगंज को 01 खोखा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वादी सुधीर पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम उमराय नगला थाना कमालगंज ने दिनांक 06.12.25 को वादी के चचेरे भाई को लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर जान से मार देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-400/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम विकास पुत्र विनोद निवासी ग्राम उमराय नगला थाना कमालगंज आदि 02 नफर पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 30 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *