भारत की समुद्री सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव पकड़ी, चालक दल के 11 सदस्य भी गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। भारत ने पाकिस्तान पर कर दी बड़ी कार्यवाही की है। Imageभारत ने जल सीमा के अंदर घुसने वाली नौका को जब्त किया है और 11 लोग भी गिरफ्तार किये गये है। भारत की जल सीमा के अंदर घुसने वाली एक पाकिस्तानी नाव को तटरक्षक बल ने गुरुवार को जब्त कर लिया। इस नाव में सवार 11 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। Imageभारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकडऩे के आरोप में एक पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया है और उसके चालक दल के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया 10 दिसंबर 2025 को एक त्वरित और समन्वित ऑपरेशन में इंडियन कोस्टगार्ड ने भारतीय जल सीमा के अंदर अवैध रूप से काम कर रहे पाकिस्तानी के एक मछली पकडऩे वाले जहाज को 11 चालक दल के साथ रोका और पकड़ा। Imageतटरक्षक बल के निरंतर समुद्री अभियानों और भारत के समुद्री क्षेत्रों एमजेडआई के भीतर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मजबूत प्रवर्तन को बनाए रखते हुए अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्होंने आगे कहा भारत के समुद्री क्षेत्र में निरंतर सतर्कता हमारी राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा रणनीति की एक आधारशिला बनी हुई है। आईसीजी ने भी इस पाबंदी की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *