हरदोई, समृद्धि न्यूज। अंबिका बक्स इंटर कॉलेज पंडरवा किला के सहायक अध्यापक अमित वर्मा के अंडर- 17 एथेलेटिक्स टीम उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता से पूर्व 10दिवसीय प्रशिक्षण 04 दिसंबर से 12 दिसंबर तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में प्रशिक्षण देने के लिए नामित किया गया है।
उन्होंने खेल जगत में बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार किए जो राज्य स्तरीय राष्ट्रीय फलक पर अपनी कीर्ति प्रलोकित कर रहे हैं। विगत वर्षों से ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयनकर्ता एथेलेटिक्स का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। श्री वर्मा विगत वर्ष में उत्तर प्रदेश एथेलेटिक्स टीम के टीम मैनेजर भी रहे उनके नेतृत्व में टीम उत्तर प्रदेश चैंपियन भी रही है। बतौर कोच नियुक्त करने पर विद्यालय के प्रबंधक संजीव खरे और प्रिंसिपल सतगुरु प्रसाद वर्मा और स्कूल के स्टाफ के साथ साथ जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
अमित को किया गया राष्ट्रीय एथेलेटिक्स टीम को कोचिंग देने के लिए टीम कोच नामित
