पुण्यतिथि पर डॉ0 रामनाथ सिंह को किया गया याद

 कम्बल वितरण के साथ हुआ भण्डारा
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सिरौली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय डॉ0 रामनाथ सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। उनके पुत्र जिला जज सर्वेश कुमार ने कहा कि हम लोग हमेशा अपने पिताजी के बताए हुए रास्तों पर चलकर आगे बढ़े हैं, उन्होंने हमेशा गरीबों और असहाय की मदद की है और क्षेत्र के विकास के लिए भी काफी कार्य किए हैं। उनकी याद में इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पूरे परिवार के साथ-साथ आसपास गांव से भी लोग आकर पुण्यतिथि पर उनको याद करते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत ही जरूरी है, इसीलिए वह समाज के हर व्यक्ति से यह कहते हैं अगर सम्मान चाहिए तो शिक्षा ग्रहण करें और अपने आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षित बनाएं। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। गरीब व असहाय लोगों को सर्दी को देखते हुए कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह यादव ने की। उनके पुत्रगण सर्वेश कुमार एचजेएस जिला जज/अध्यक्ष उपभोक्ता आयोग आगरा, विजय कुमार सिंह डीआईजी, कमल कुमार सिंह क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, अजय कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी, दामाद मनीष कुमार सिंह अवर सचिव नियुक्ति उत्तर प्रदेश शासन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय डा0 रामनाथ के सामाजिक कार्यों, देशप्रेम एवं समाज को शिक्षित करने पर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *