कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं अब 17 दिसंबर को

नवाबगंज,. समृद्धि न्यूज। नवाबगंज ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालयों में इन दिनों शैक्षिक माहौल गरमाया हुआ है। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं पूरी गंभीरता और उत्साह के साथ चल रही हैं। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हो रहे हैं। जो अपनी मेहनत और अच्छी पढ़ाई का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। सहायक अध्यापक प्रशांत कटियार ने बताया कि परीक्षाएँ बच्चों के लिए ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक बेहतरीन मंच हैं। उन्होंने छात्रों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा किए बच्चे बड़ी मेहनत करके और अच्छी तरह से पढ़ाई करके इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा का पैटर्न बच्चों के सीखने के स्तर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कक्षा 1 के विद्यार्थी की मौखिक रूप से परीक्षा ली जाएगी। कक्षा 2 से कक्षा 5 के बच्चों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। कक्षा 1 के बच्चों की मौखिक परीक्षा पहले 10 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन जिला प्रशासन के निर्देश पर किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया गया था।
प्रशांत कटियार ने बताया कि अब यह परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। इस बदलाव के बावजूद बच्चों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जो उनकी शिक्षा के प्रति रुचि को दर्शाता है। प्राथमिक विद्यालय केंद्र नवाबगंज में परीक्षा संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षक सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव रंजन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण अवकाश पर हैं। जिसकी जिम्मेदारी सहायक अध्यापकों ने बखूबी संभाली है। परीक्षा के सफल आयोजन में सहायक अध्यापक प्रशांत कटियार, प्रज्ञानंद शाक्य, सरोज कुमारी, शिक्षामित्र रेनू सिंह, उर्मिला देवी, मधुबाला मौजूद रहे। बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत से यह अद्र्धवार्षिक परीक्षा सत्र सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। जो क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूती प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *